UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) के लाखों छात्रों को इस साल के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्रों की मेहनत का नतीजा आने वाला है और सवाल सबके मन में एक ही है – “यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?” चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी, वो भी आसान भाषा में। UP Board Result 2025: इस डेट को आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें
रिजल्ट की संभावित तारीख क्या है?
पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को आया था। लेकिन इस बार संभावना है कि ये परिणाम 21 या 22 अप्रैल 2025 को घोषित किया जाए। हालाँकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन जैसे ही यूपीएमएसपी कोई अपडेट देगा, वो सबसे पहले ट्विटर हैंडल @upboardpryj और उनकी वेबसाइट पर दिखाई देगा।
रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in या upmspresults.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए “UP Board 10th Result 2025” या “UP Board 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें रोल नंबर डालना होगा।
- रोल नंबर भरने के बाद जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।